नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। बीते सितंबर में यह संख्या एक साल पहले की तुलना में 6.49 प्रतिशत घटकर 1.18 करोड़ रह गई, जो 46 महीने का निचला स्तर है। यह लगातार चौथा महीना है जब हवाई यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से सितंबर तक हवाई यात्रियों की संख्या में 0.82 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। यह पिछले साल की इसी अवधि के 12.34 करोड़ से कम होकर 12.24 करोड़ रह गई। अकेले सितंबर में बीते वर्ष की समान अवधि के मुकाबले यात्रियों की संख्या 6.49 फीसदी कम रही है। बीते महीने 1.18 करोड़ लोगों ने सफर किया है, जबकि सितंबर 2025 में 1.26 करोड़ लोगों ने सफर किया था। देश में हवा...