घरेलू सिलेंडर फटने से महिला सहित पांच लोग घायल
चंदौली, मई 27 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के चकनौदर गांव में मंगलवार की देर रात को भरत यादव के करकट के मकान में रखा घरेलू गैस सिलेंडर अचानक विस्फोट कर गया। ब्लास्ट होने से करकट के परखच्चे उड़ गये। तेज धमाका होने की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरा मच गई। वहीं बगल में सो रहे एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पशुओं को भी चोटें आई है। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान में रखा घर गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। चकनौदर गांव में भरत यादव और लालव्रत यादव दोनों भाईयों का सटा मकान है। जहां भरत यादव के करकट के मकान में गैस सिलेंडर रखा हुआ था। मंगलवार की बीती रात परिवार के लोग करकटनुमा मकान के बाहर सोए थे। इसी दौरान रात में सिलेंडर अचानक ब्लास्ट कर गया। जिससे वहां अफरा तफरी का मच गई। विस्फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.