बदायूं, जून 8 -- रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रसोई गैस के दामों की गई बढ़ोतरी को वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रसोई गैस की मूल्य वृद्धि और महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि उसहैत में ककराला चौराहे पर सोमवार को सुबह दस बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महंगाई का पुतला दहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन यह भी पढ़ें- रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...