छपरा, मार्च 14 -- , कई जगहों पर छापेमारी छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में एलपीजी की कालाबाजारी और घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार को सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच व निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई और घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र में कुल 11 स्थानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता पाया गया। इस मामले में रेस्टोरेंट और स्वीट्स दुकान के खिलाफ सोनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई...