नोएडा, मार्च 5 -- दादरी, संवाददाता। सेक्टर ज्यू-3 के एक मकान में काम करने वाली घरेलू सहायिका पर चोरी करने का आरोप लगा है। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक अभिलाषा सिन्हा ने बताया कि उन्होंने अपने घर में काम करने के लिए सानिया बंसल उर्फ नीतू नाम की महिला को रखा था। आरोप है कि घरेलू सहायिका नीतू ने घर से करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने, चांदी और हीरे के गहने, कीमती सामान और 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। दादरी कोतवाली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घरेलू सहायिका से पूछताछ के बाद चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...