घरेलू सहायिका ने नकदी-जेवर उड़ाए गिरफ्तार
मुरादाबाद, मई 22 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शुक्रवार को मोरा मुस्तकम निवासी एक महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना सिविल लाइंस के कांठ रोड स्थित ग्रौर ग्रेशियस सोसाइटी निवासी राजकिरण पत्नी स्वर्गीय सुखवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन माह से उनके यहां मोरा मुस्तकम निवासी शिवानी घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। दावा किया कि 19 मई सुबह दस बजे उन्होंने शिवानी को घर में चोरी करते देख लिया। इसके बाद अपने सामान चेक की तो उसमें एक तोला सोने की झुमके ओर कुछ रुपये गायब थे। पूछने पर शिवानी ने मना कर दिया। इस संबंध में सिविल लाइंस थाने के एसएसआई हरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिवानी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी करने की बात स्वीकार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.