गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के रामप्रस्थ ग्रींस की प्लेटेनियम हाईट्स में घरेलू सहायक ने घर से चांदी का डिनर सेट और नकदी चोरी कर ली। फ्लैट मालिक ने मामले में थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्लेटेनियम हाईट्स में रहने वाले रवि वत्स ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल को वह परिवार के साथ निजी कार्य से बाहर गए थे। उनके घर में जौनपुर का रहने वाला पवन कुमार घरेलू सहायक के तौर पर काम करता था। जब वह वापस आए तो पवन घर पर नहीं था और उसका फोन भी नहीं मिल रहा था। जांच करने पर पता चला कि घर से चांदी का डिनर सेट और कुछ नगदी भी घर से चोरी हो चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.