नोएडा, मार्च 26 -- नोएडा, संवाददाता। घरेलू सहायक ने बीमार मकान मालिक के सिम को पहले चोरी कर अपने मोबाइल में यूपीआई आईडी बनाई। उस यूपीआई से कई बार में 4.20 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए। रकम निकाले जाने के बारे में पूछने पर आरोपी घरेलू सहायक सिम लेकर भाग गया। पीड़िता ने सेक्टर-58 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-61 निवासी सुशीला भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि वह पति नफे सिंह भारद्वाज संग रहती हैं। उनके पति सेवानिवृत्त हैं और बीमारी हैं। वह अपना काम स्वयं नहीं कर पाते। सुशीला ने पति की देखभाल और घर के काम के लिए राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी शिवप्रसाद को घरेलू सहायक रखा हुआ है। 20 मार्च को पति की दवाई लाने के लिए बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि उसमें करीब चार लाख रुपये से ज्यादा कम हैं। उन्होंने बैंक जाकर स्टेटमेंट चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.