घरेलू विवाद से परेशान होकर किया विषपान, स्थिति गंभीर
देवघर, सितम्बर 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय एक युवक ने घरेलू विवाद से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से परिवार में आपसी कलह को लेकर विवाद चल रहा था। उसी कारण मानसिक रूप से परेशान था। बताया गया कि इसी परेशानी के बीच उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने तत्काल उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.