घरेलू विवाद से परेशान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, सदर अस्पताल में इलाज जारी
देवघर, जुलाई 2 -- देवघर। घरेलू विवाद से परेशान होकर सीमावर्ती बिहार के बांका जिला अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि युवक पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार को इसी तनाव में उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टी करने लगा। यह भी पढ़ें- Munger News: विषैला पदार्थ खाने से तबियत बिगड़ी, रेफर यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल उसे पहले स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.