देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। सदर अस्पताल के समीप अवस्थित एक मेडिकल दुकान संचालक की पत्नी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला घरेलू विवाद से परेशान थी, इसके चलते उसने यह कदम उठाया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉक्टर ने मामले की सूचना नगर पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.