गोंडा, अप्रैल 3 -- बभनजोत (गोंडा), संवाददाता। जिले के थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ राजघाट पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसके पांच साल के बेटे को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। लेकिन डेढ़ साल की मासूम बच्ची का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार ग्राम बैजपुर सिवाला निवासी सोनम यादव पत्नी मदन यादव लंबे समय से घरेलू कलह से परेशान चल रही थीं। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह अपने दो बच्चों, पांच साल के पुत्र आयुष यादव और डेढ़ साल की पुत्री अंशी यादव को लेकर कुआनो नदी पर बने राजघाट पुल पर पहुंच गई। वहां पहुंचकर महिला ने बिना कोई देर किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.