घरेलू विवाद में हुई मारपीट में तीन महिलाएं घायल
रायबरेली, जून 3 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के बल्दीखेड़ा मजरे सरौरा गांव में बुधवार को घरेलू विवाद में हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में तीन महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मिली तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्र के बल्दीखेड़ा गांव की रहने वाली अंशिका कुमारी पुत्री हनुमान ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने भाई आशीष से बात कर रही थी। इसी बीच विपक्षी ओमप्रकाश, विनय, अजीत और मिथुन उनके घर के सामने आकर अभद्रता करने लगे। समझाने पर चारों लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में अंशिका के सिर में चोट आई, जबकि मां प्रेमवती के हाथ में गंभीर चोट लगी है। दूसरे पक्ष से संगीता ने भी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.