घरेलू विवाद में सौतेले भाई के पेट में बहन ने घोंप दी कैंची, गंभीर
महाराजगंज, जून 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के मंगलपुर पटखौली गांव में रविवार को मां से हो रही कहासुनी को देख नाबालिग बेटी ने अपने सौतेले भाई के पेट में कैंची घोंप दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे घुघली सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में प्राथमिक इलाज के बाद भी स्थिति में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने घायल युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलपुर पटखौली गांव निवासी अखिलेश सिंह (35) की अपनी सौतेली मां से आए दिन कहासुनी होती रहती थी। रविवार को भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। पास ही बैठी नाबालिग बहन को यह कहासुनी नागवार गुजरी। बताया जा रहा है कि मां का बीच-बचाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.