बागपत, अप्रैल 6 -- खेकड़ा। कस्बे में एक श्रमिक ने घरेलू विवाद में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिवार में घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। कस्बे में एक श्रमिक परिवार के साथ रह रहा था। दो दिन से उसका पत्नी के साथ घरेलू सामान को लेकर विवाद बना हुआ था। घर में खाने पीने का कुछ सामान समाप्त हो चुका था। पत्नी उससे सामान लाने के लिए कह रही थी। रविवार की शाम पत्नी ने उस पर तीखे कटाक्ष कर दिए। जिससे आहत हो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह परिजनों को वह मृत मिला। गमजदा परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से मना कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...