गोड्डा, जुलाई 5 -- मेहरमा, एक संवाददाता। शनिवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखाड़ी पंचायत के ग्राम शोभापुर निवासी चौकीदार संजय पासवान की पंद्रह वर्षीय पुत्री पायल कुमारी ने घरेलू विवाद में एसिड पी लिया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने मेहरमा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉ प्रणव राज के द्वारा इलाज किया गया। लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ प्रणव राज ने बताया कि एसिड बहुत ही खतरनाक होता है। वहीं परिजनों ने यह नहीं बताया कि किस कारण से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।परिजनों का का रो रो कर बुरा हाल है। मामले जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...