औरैया, अप्रैल 18 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जागूपुर में घरेलू विवाद से परेशान एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम जागूपुर निवासी 32 वर्षीय मनीष पुत्र रामअवतार का शुक्रवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद से आहत होकर मनीष ने घर के पास स्थित नीम के पेड़ से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने उसे पेड़ से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई और गांव में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया गया कि मनीष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.