घरेलू विवाद में युवक ने जहर खाकर दी जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कंधई इलाके के सरसीखाम गांव में घरेलू विवाद के बीच एक युवक ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मेडिकल कॉलेज से उसका शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेजवा दिया गया। सरसीखाम गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश वर्मा सोमवार सुबह अपने घर वालों से नाराज हो गया। कुछ देर बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां उसकी मौत हो गई। उधर पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रेंड़ी गारापुर निवासी संजय की 21 वर्षीय बेटी शिवानी, नगर कोतवाली के विवेक नगर निवासी राजमणि के 25 वर्षीय पुत्र शुभम ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.