रामपुर, मार्च 6 -- रामपुर। काशीराम कॉलोनी में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। काशीराम कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय सुनील का अपनी पत्नी से पिछले करीब छह माह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि होली त्योहार को लेकर सुनील अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल गया था, लेकिन उसकी पत्नी साथ नहीं आई। जिस कारण उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.