घरेलू विवाद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, रेफर
औरैया, मई 12 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतापुर में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव जैतापुर निवासी रबी 35 वर्ष पुत्र विनोद कुमार का मंगलवार दोपहर बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद हो गया था। परिजनों के मुताबिक विवाद के बाद आक्रोश में आकर युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद पत्नी और अन्य परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए उसे चिचौली रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.