घरेलू विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान हुई मौत
गोड्डा, मई 21 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। नगर थाना क्षेत्र के अमरपुर नीचे टोला गांव में घरेलू विवाद से उत्पन्न तनाव ने एक युवक की जान ले ली। मंगलवार की रात हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान गुंजन यादव (26 वर्ष) के रूप में की गई है, जो गांव का ही निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात किसी पारिवारिक विवाद को लेकर गुंजन यादव मानसिक रूप से काफी व्यथित हो गया था।
घटना का विवरण इसी दौरान आवेश में आकर उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू किया। चिकित्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.