लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- कोतवाली क्षेत्र में लुधौरी के अंबरबाग निवासी जसपाल सिंह के 26 वर्षीय बेटे रवींद्र सिंह का शव शुक्रवार को उसके कमरे की छत के कुंडे में फंदे से झूलता मिला। बताया जाता है कि रवींद्र सुबह से ही घरेलू विवाद को लेकर परेशान था। घरवालों के मुताबिक अंदर ही अंदर परेशान रवींद्र ने किसी को भनक नहीं लगने दी और कमरे में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। घरवालों ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.