भागलपुर, मार्च 28 -- घरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या पिता से दुकान खोलने के लिए पांच हजार रुपये मांग रहा थामाता-पिता काम करने बाहर गए थे, उसी दौरान फांसी लगाईभागलपुर, कार्यालय संवाददाता। इशाकचक थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर 12 में किराये के कमरे में रहने वाले मनोज मंडल के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार ने शुक्रवार को फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। लेकिन फंदा के खुल जाने के बाद वह फर्श पर गिर गया था। परिजनों की नजर पड़ी तो उसकी सांसें चल रही थी। आनन-फानन में उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद इशाकचक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ और मामले की छानबीन की। गुरुवार की रात में उसने अपनी मां नीतू देवी और पिता मनोज मंडल से कहा था कि वह दुकान खोलना चाहता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.