गढ़वा, मई 7 -- गढ़वा। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के हुरका गांव निवासी इंद्रदेव राम का 40 वर्षीय पुत्र अर्जुन राम ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अर्जुन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे आक्रोशित युवक ने कीटनाशक खा लिया। गंभीर स्थिति में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.