बाराबंकी, मार्च 18 -- मसौली। क्षेत्र में ईद पर्व को लेकर घर के बाहर चौतरा लिपने के दौरान परिवारिक विवाद होने लगा। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष जिला अस्पताल में तो वही दूसरा पक्ष मसौली थाने पहुंचा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शहावपुर निवासी राहीशुल पत्नी रिजवान ईद पर्व को लेकर बुधवार की सुबह घर के बाहर अपने सहेन में लिपाई-पुताई कर रही थी। इसी दौरान परिवार के ही दूसरे पक्ष से कहासुनी होने लगी, जो देखते देखते मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट में घायल को जिला अस्पताल पहंुचाया गया। घायल राहीशुल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरा पक्ष के लोग मसौली थाने पहुंच गए। पुलिस ने सीएचसी बड़ागांव में इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की ...