घरेलू विवाद में मारपीट, मां-बेटे घायल
गढ़वा, जून 2 -- गढ़वा। मझिआंव थानांतर्गत सोरहबिगहवा गांव निवासी अशोक साह और उसकी मां बिगनी कुंवर मारपीट की घटना में घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि अशोक साह और उसकी पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर नोकझोंक हो रही थी। उसी दौरान अशोक साह की भवह मनीता देवी पति पंकज कुमार गुप्ता ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें टोका। उसे लेकर अशोक साह और मनीता देवी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि मनीता ने राजा कुमार गुप्ता समेत अन्य लोगों को बुला लिया। उसके बाद अशोक साह के साथ मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी मां बिगनी कुंवर भी धक्का-मुक्की और मारपीट में घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.