कटिहार, जून 15 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के पहाड़पुर वार्ड संख्या नौ में घरेलू विवाद में दो भाईयों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दो लोग जख्मी हो गए। परिजनों द्वारा दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शिव कुमार ने बताया कि घायल काशिफ रजा की आंख के नीचे गहरा जख्म है तथा सिर भी फट गया है। वहीं दूसरे घायल सोना आलम की एक हाथ की उंगली पूरी तरह कट गई है। यह भी पढ़ें- रामगढ़ गांव में आपसी विवाद में मारपीट दो सगे भाई घायल दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर गांव में दो ...