प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सुमतपुर गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित संदीप पांडेय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका भाई आए दिन घर में घुसकर मारपीट करता है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी ने घर में घुसकर संदीप के बेटे और पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए पहुंची बेटी अर्चना को भी जमकर पीट दिया। इस मारपीट में अर्चना, रौनक और रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा प्रभारी प्रशांत कटियार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.