घरेलू विवाद में मां व तीन बेटियों को पीटा
गोपालगंज, जुलाई 23 -- गोपालगंज। उचकागांव थाने के गुरमा गांव में घरेलू विवाद में मां व उसकी तीन बेटियों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी रविन्द्र प्रसाद की पत्नी शिव कुमारी देवी, बेटी प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी व सोनम कुमारी को इलाज के लिए उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। जख्मी शिव कुमारी देवी ने बताया कि उसके ससुर, देवर व गोतनी ने घटना को अंजाम दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.