कोडरमा, मई 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कंद्रपड़ीह में प्रस्तावित प्रखंड स्तरीय नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को नौका आहार छठघाट स्थित यज्ञ स्थल पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महायज्ञ से संबंधित कार्यक्रमों, व्यवस्था एवं तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। आयोजन समिति ने बताया कि 10 मई 2026 रविवार को प्रातः 7 बजे भूमि पूजन सह ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 27 मई से 30 मई 2026 तक नौका आहार के समीप प्रखंड स्तरीय 09 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ संचालन समिति में संरक्षक त्रिभुवन रजक, अध्यक्ष सरयू यादव, उपाध्यक्ष बुलाकी यादव, धानेश्वर साव, राजकुमार मंडल एवं मुखिया संजय साव, सचिव संतोष बरनवाल, उप सचिव छोटेलाल मंडल, कोषाध्यक्ष काशी साव, सह कोषाध्यक्ष अलख...