हरदोई, मई 1 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम जलपापुर में घरेलू विवाद के दौरान महिला ने अपने देवर सहित ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम जलपापुर निवासी अर्चना सिंह पत्नी सुनील सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति बाहर नौकरी करते हैं। घर में घरेलू बातों को लेकर बातचीत हो रही थी, तभी उनके देवर रवि सिंह पुत्र जगतपाल सिंह ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष पचदेवरा शिवनारायण सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट के आरोप में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा यह भी पढ़ें- विवाहिता को पीटकर ससुराल से भगाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.