घरेलू विवाद में महिला से मारपीट,घायल
जामताड़ा, जून 26 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। घायल महिला शुक्रवार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घायल महिला की पहचान मधुबन गांव निवासी गरजू महतो की पत्नी कौशल्या देवी (22) के रूप में हुई है। कौशल्या देवी ने बताया कि गुरुवार रात वह घर में बैठी थीं। इसी दौरान किसी घरेलू बात को लेकर उनके पति और सास ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। महिला ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद वह घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए नारायणपुर थाना जाएगी। समाचार लिखे जाने तक मामले में थाना में शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.