जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। परसूडीह के हरहरगुट्टू में रविवार को घरेलू विवाद के दौरान रिंकू देवी पर उसकी सास और देवर ने लाठी से हमला कर दिया। घटना में रिंकू का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए खासमहल स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना के बाद मामला परसूडीह थाना पहुंचते ही आरोपी सास और देवर फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता के अनुसार, वह सुबह खाना बना रही थी, तभी सास और देवर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लाठी से बेरहमी से पिटाई की। रिंकू ने आरोप लगाया कि पहले भी परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...