घरेलू विवाद में महिला ने लगायी फांसी
बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के माफी गांव में बुधवार को घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सीताराम रविदास की 28 वर्षीया पत्नी सुगनी देवी है। थानाध्यक्ष सत्यम चंद्रवंशी ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर महिला ने फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (अस्थावां से पप्पू कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.