घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
फतेहपुर, अगस्त 14 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में घरेलू विवाद के बाद महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। गढ़ी गांव निवासी जावेद शाह की पत्नी 38 वर्षीय रुखसाना घर में परचून की दुकान चलाती थी। गुरुवार शाम पति ने उससे कहा कि लड़का दुकान पर बैठेगा और वह घर का काम संभाले। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार को बच्चे स्कूल चले गए, जबकि पति भट्ठे की गाड़ी चलाने चला गया। इसी दौरान रुखसाना ने घर के अंदर फांसी लगा ली। पति के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव मृतका के बच्चों जाहिद, आशना, राशिद और तोहिद का रो-रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.