हरदोई, अप्रैल 3 -- सांडी। थाना क्षेत्र के गांव छितरामऊ में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने कमरे के अंदर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ससुराल पक्ष ने शव को नीचे उतारकर मायके पक्ष को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली। गांव निवासी मानवेन्द्र की शादी करीब सात वर्ष पूर्व लोनार थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी सतीश की पुत्री मोनी के साथ हुई थी। दंपति के दो बेटियां और एक साल का बेटा है। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट हुई, जिसके बाद मानवेन्द्र घर से बाहर चला गया। इसी दौरान मोनी ने कमरे के अंदर छत के कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ससुराल पक्ष अं...