चाईबासा, सितम्बर 15 -- चक्रधरपुर के पुराना बस्ती में घरेलू विवाद के कारण एक महिला द्वारा फिनाइल पी लेने का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुजाता मंडल का परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर उसने घर में रखी फिनाइल पी ली, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।परिजनों ने तुरंत उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सुजाता मंडल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.