उन्नाव, अप्रैल 22 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के कादिरपुर गांव निवासी दिनेश सिंह की 32 वर्षीय पत्नी सविता से घरेलू बातों को लेकर सास बहू के बीच कहासुनी हो गई। सास की बातों से आहत होकर सविता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख पति दिनेश ने उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है। मृतका सविता अपने पीछे दो बेटों में अहम 12, रौनक 6 व एक बेटी अंशिका 10 को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद बच्चे रो-रोकर बेहाल होते रहे। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी...