शाहजहांपुर, जून 29 -- तिलहर। घरेलू विवाद को लेकर महिला ने जहर खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर महिला को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की देर शाम मौजमपुर मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार से उसकी पत्नी राजेश्वरी देवी का घरेलू विवाद हो गया था। विवाद के बाद राजेश्वरी देवी ने घर में रखी सल्फास की गोली खाली जब राजेश्वरी की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बरेली अस्पताल में राजेश्वरी की हालत गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...