घरेलू विवाद में महिला ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर
लातेहार, मई 9 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के बारिखाप गांव में घरेलू विवाद से आहत एक महिला ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद महिला अचेत हो गई। अचेत महिला की पहचान बारिखाप गांव निवासी शकुन देवी 30 वर्ष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के बाद महिला ने आवेश में आकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक अलीशा टोप्पो एवं सुरेंद्र कुमार द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.