गोरखपुर, फरवरी 23 -- उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के कोटिया गांव में घरेलू विवाद से आहत एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कोटिया निवासी 30 वर्षीय गीता पत्नी मदन गोंड ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे विदेश में रह रहे अपने पति से मोबाइल पर बातचीत की। इसके बाद वह कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब घर की महिलाएं दरवाजा खुलवाने पहुंचीं और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने दरवाजे के सुराख से देखा। भीतर का दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। मृतका का आठ वर्ष का एक पुत्र है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका की सास श्यामप्यारी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.