बांका, फरवरी 23 -- बांका, एक संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के गोरगामा गांव में शनिवार की देर रात घरेलू विवाद के दौरान एक महिला को पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी पारिवारिक बात को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने बताया कि महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बताया कि महिला की स्थिति फिलहाल खतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.