बरेली, जुलाई 6 -- बहेड़ी। देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव जाफरा की रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल वालों का कहना था कि उसने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था जबकि मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पति का बयान जिला अस्पताल की मोर्चरी पर मृतका मीरा के पति वीरू ने बताया कि रविवार शाम किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। इसी के बाद मीरा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे पहले नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर विवाहिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत की खबर मि...