चक्रधरपुर, मई 3 -- चक्रधरपुर। विगत 30 अप्रैल को चक्रधरपुर प्रखंड के बोड़दा- बाईड़ीह गांव घरेलू विवाद में देवर ने अपने ही भाभी को क्रिकेट बैट से पीट कर लहू लोहन कर दिया था। घटना के बाद घायल महिला चांबी हेंब्रम ने देवर दिलीप हेंब्रम के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में मारपीट का केस दर्ज कराया था। महिला के लिखित आवेदन पर चक्रधरपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी दिलीप हेंब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि देवर और भाभी में किसी बात को लेकर कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में महिला को मारपीट कर किया जख्मी इसके बाद गुरुवार की अहले सुबह देवर दिलीप हेंब्रम सोकर उठा और नशे के हालात में करीब 6 बजे अपने ही भाभी के सिर पर क्रिकेट बैट से म...