कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। हनुमंत विहार में बाथरूम में पानी भरने को लेकर भाई से हुए विवाद के बाद फैक्टरी कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को भी सूचना दी थी। पुलिस भाइयों के बीच विवाद को घर में सुलझाने की बात कह वापस लौट गई थी। इसके कुछ देर बाद कर्मी ने जान दे दी। कुछ देर बाद मां उसे बुलाने पहुंची तो कमरे में उसका शव लटका मिला। संजय गांधी नगर निवासी 30 वर्षीय प्रदीप वर्मा दादानगर की जूता फैक्टरी में काम करता था। परिवार में मां वसंती और तीन बड़े भाई शैलेश, बृजेश व संदीप परिवार समेत रहते हैं। भाइयों में सबसे छोटे प्रदीप का एक साल बाद ही तलाक हो गया था। शैलेश ने बताया कि आए दिन प्रदीप छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करता था। शुक्रवार सुबह बाथरूम में पानी भरने को लेकर विवाद खड़ा कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.