बगहा, फरवरी 16 -- लौरिया, एक संवाददाता। घरेलू विवाद को लेकर पेट्रोल पंप पर दो चचेरे भाई आपस में लड़ गए और भाई ने गुस्सा में भाई को चाकू से वारकर घायल कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घायल को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले कर आए। चिकत्सिक डॉ सूर्यप्रकाश गुप्ता ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना सोमवार को बगहा पुलिस जिला अंतर्गत इंगलिशिया के एक पेट्रोल पंप पर की है। इस बाबत इलाजरत चौतरवा थानाक्षेत्र के सिसवा बसंतपुर गांव के स्व अवधकिशोर पाण्डेय का पुत्र राजन कुमार पाण्डेय ने बताया कि वह इंगलिशिया पेट्रोल पंप पर पेट्रोल ले रहा था। इसी बीच उसका चचेरा भाई हरिशंकर पाण्डेय का पुत्र अनूप उर्फ टुन्नु पाण्डेय पंप पर अपनी बाइक से पीछे से ठोकर मार दिया। विरोध करने पर वह गुस्से में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.