अयोध्या, अप्रैल 10 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के ग्राम नरोत्तमपुर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटे भाई पर बड़े भाई ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सच्चिदानन्द कनौजिया (37) ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है सुबह करीब सात बजे उनके भाई ब्रह्मानन्द कनौजिया सुबह से ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। काफी समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माना और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि ब्रह्मानन्द ने लकड़ी के टुकड़े से सच्चिदानन्द के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर बीकापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.