भागलपुर, मई 22 -- कजरैली, संवाददाता। थाना पुलिस ने लक्ष्मिनिया पुल के पास मां और भाई के साथ चाकूबाजी के आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के भाई धर्मेंद्र कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। बताया कि उसका भाई आए दिन घर में मारपीट करता रहता है। गुरुवार को वह मां से पचास हजार रुपए की मांग कर रहा था जब मां ने पैसे नहीं दिए तो मां के साथ मारपीट करने लगा। जब मां को बचाने के लिए मैं गया तो आरोपी ने चाकू मारकर गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया। कजरैली थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- चैनपुर बाजार में खूनी संघर्ष में तरबूज विक्रेता पर चाकू से हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...