नई दिल्ली, फरवरी 12 -- बेंगलुरु के विज्ञान नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने माता-पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 60 वर्षीय नवीन चंद्र भट्ट और उनकी 55 वर्षीय पत्नी डॉ. श्यामला भट्ट के रूप में हुई है। नवीन चंद्र भट्ट भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त कैप्टन थे, जबकि डॉ. श्यामला भट्ट पेशे से डेंटिस्ट थीं। आरोपी बेटे की पहचान रोहन चंद्र भट्ट के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घरेलू कलह के चलते रोहन ने अपने माता-पिता पर चाकू से जानलेवा हमला किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमला योजनाबद्ध और इरादतन लग रहा है हालांकि इसके पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.