उरई, जून 29 -- सिरसाकलार।ग्राम कोडा किरराही में सोमवार सुबह घरेलू विवाद के बाद 65 वर्षीय चिंटी देवी कुलश्रेष्ठ ने कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें नियामतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति आनंद की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी। चिंटी देवी पुत्र शिवाकांत और रमाकांत के साथ रहती थीं। बताया गया कि बहू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने घर में रखी गेहूं की कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद पुत्र अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर नियामतपुर चौकी इंचार्ज शिवमंगल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वरुण प्रताप ने बताया कि संदिग्ध मौत के कारण पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।

हिंद...